name='google-site-verification'/> Purple duniya

about us

Tuesday, 27 February 2018

want to perches jio coin

want to perches jio coin
want to perches jio coin?
नई दिल्ली : रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने क्रिप्टो करेंसी को लेकर उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सूचना जारी की है. रिलायंस की तरफ से कहा गया है पिछले कुछ दिनों में मीडिया रिपोर्टस और कई वेबसाइट से पता चला है कि JioCoin एप लॉन्च होने की खबर आ रही है. इसके माध्यम से लोगों से क्रिप्टोकरेंसी में इनवेस्ट करने के लिए कहा जा रहा है. अब Reliance Jio ने क्रिप्टो करेंसी JioCoin को लेकर ग्राहकों को सूचना दी है कि जियो ने इस तरह के किसी भी एप को डाउनलोड करने से ग्राहकों को मना किया है.
want to perches jio coin?

ग्राहकों को गुमराह किया जा रहा
कंपनी ने यह भी जानकारी दी कि इस तरह का कोई भी एप रिलायंस जियो की ओर से लॉन्च नहीं किया गया है. जियो की तरफ से कहा गया है कि JioCoin के नाम से आने वाला ऐसा कोई भी एप फर्जी है और लोगों को सलाह दी जाती है कि ऐसे किसी भी ऐप से दूर रहे. इस तरह के ऐप से ग्राहकों को गुमराह किया जा रहा है. जियो की तरफ से यह भी कहा गया कि जो लोगों को गुमराह कर रहे हैं उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए अधिकार सुरक्षित हैं.

प्ले स्टोर पर 22 एप उपलब्ध
पिछले दिनों व्हाट्सएप पर एक लिंक देकर यह भी दावा किया गया था कि 31 जनवरी 2018 से पहले रजिस्ट्रेशन कराने वाले को फ्री में जियोकॉइन मिलेगा. आपको बता दें कि इस तरह की कई रिपोर्ट सामने आई थी कि JioCoin क्रिप्टो करेंसी के नाम पर करीब 22 एप प्ले स्टोर पर उपलब्ध हैं. जिनमें Jio Coin, Jio Coin Buy और Jio Coin Crypto Currency जैसे एप शामिल हैं. इन एप को 10 हजार से लेकर 50 हजार लोगों ने डाउनलोड दिया गया है.

सभी दावों को झूठा बताया
आपको बता दें कि पिछले दिनों खबर आई थी कि टेलीकॉम इंडस्ट्री में धमाल मचाने के बाद रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपनी क्रिप्टोकरेंसी लाने का प्लान कर रहा है. यह भी बताया गया था कि इस प्रोजेक्ट को मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी लीड करेंगे. कुछ वायरल मैसेज में जियो कॉइन के 100 रुपए में लॉन्च होने का भी दावा किया गया था. अब इन सभी खबरों को जियो की तरफ से झूठा बताया गया है.

Sunday, 25 February 2018

Facts about Indian Railway:Junction, terminus, central

भारतीय रेल तथ्य 
मित्रों, 
कुछ साधारण बातें भी ऐसी होती है, जिनके बारे में हम लोग नंही जानते..क्योंकि इन्हें जानने का कभी हमने प्रयास नंही किया..कुछ रेल्वे स्टेशनों के नाम के अंत मे क्यों लिखा होता ह टर्मिनल, सेंट्रल, जंक्शन ? जानिये इस बारे में आपको जानकारी दे रहे है श्री  Dinesh Patnia ji.

क्या आप जानते हैं...?
क्या आपने कभी सोचा है
कि रेलवे स्टेशनों के नाम के अन्त में जंक्शन, टर्मिनल, सेन्ट्रल क्यों लिखा होता है...?
अगर नहीं सोचा
या जानना चाहते हैं तो आपको इसका जवाब देने से पहले आपको भारतीय रेलवे की कुछ खूबियाँ बता देते हैं.
भारतीय रेलवे के नेटवर्क को विश्व का चौथे सबसे बड़े रेलवे नेटवर्क का दर्जा प्राप्त है.
भारतीय रेलवे ट्रैक की 92,081 किलोमीटर लम्बाई में फैला हुआ है, जो देश के एक कोने से दूसरे कोने को जोड़ता है.
आकड़ों के अनुसार
भारतीय रेल एक दिन में लगभग 66,687 किलोमीटर की दूरी तय करती हैं, लेकिन आज हम इन सब पर नहीं बल्कि रेलवे स्टेशनों के नाम के अन्त में जंक्शन, टर्मिनल, सेन्ट्रल क्यों लिखा होता है, इस बारे में बताएंगे.
सबसे पहले तो आपको
बता दें कि अगर किसी रेलवे स्टेशन के नाम के अन्त में टर्मिनल लिखा होने का मतलब यह है कि आगे रेलवे ट्रैक नही है, यानि ट्रेन जिस दिशा से आई है वापस उसी दिशा में वापस जाएगी.
what is the meaning of Terminal station 


टर्मिनस को टर्मिनल भी कहा जाता है, इसका मतलब यह ऐसे स्टेशन से है जहाँ से ट्रेन आगे नहीं जाती बल्कि वापस उसी दिशा में लौट जाती है जिधर से वह वापस आई है.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि देश में फिलहाल 27 ऐसे रेलवे स्टेशन पर टर्मिनल लिखा हुआ है.
छत्रपति शिवाजी टर्मिनल और लोकमान्य तिलक टर्मिनल देश के सबसे बड़े टर्मिनल स्टेशन हैं.
चलिए अब आपको बता देते हैं कि रेलवे स्टेशन के अन्त में सेन्ट्रल क्यों लिखा होता है.
what is meaning of central station
आपको बता दें कि 
रेलवे स्टेशन के अन्त में सेन्ट्रल लिखे होने का मतलब है कि उस शहर में एक से अधिक रेलवे स्टेशन हैं, जिस रेलवे स्टेशन के अन्त में सेन्ट्रल लिखा हो वह उस शहर का सबसे पुराना रेलवे स्टेशन होता है, रेलवे स्टेशन के अन्त में सेन्ट्रल लिखे होने का दूसरा मतलब ये भी है कि यह उस शहर का सबसे अधिक व्यस्त रहने वाला रेलवे स्टेशन है
जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल भारत में मुंबई सेन्ट्रल , चेन्नई सेन्ट्रल त्रिवेंद्रम सेन्ट्रल , मंगलोर सेन्ट्रल , कानपुर सेन्ट्रल प्रमुख सेन्ट्रल स्टेशन हैं.
चलिए अब आपको बता देते हैं कि रेलवे स्टेशन के अन्त में जंक्शन क्यों लिखा होता है.
किसी स्टेशन के नाम के अन्त में जंक्शन लिखे होने का मतलब कि उस स्टेशन पर ट्रेन के आने जाने के लिए 3 से अधिक रास्ते हैं, यानि एक रास्ते से ट्रेन आ सकती है और दो अन्य रास्तों से ट्रेन स्टेशन से जा सकती है, इसलिए ऐसे स्टेशन के नाम के अन्त में जंक्शन लिखा होता है.
meaning of junction station

भारत में फिलहाल मथुरा जंक्शन (7 रूट्स ), (सालेम जंक्शन (6 रूट्स ), विजयवाड़ा जंक्शन (5 रूट्स ), बरेली जंक्शन (5 रूट्स ) बड़े जंक्शन स्टेशन हैं.
आशा है कि
ये जानकारियाँ अच्छी लगी होंगी ,अगर सच में ये जानकारी आपके लिए ज्ञान वर्धक थी तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करिये |  धन्यवाद 

Thursday, 22 February 2018

How to get overcome a Breakup - Breakup motivation (Hindi)

आपका भी ब्रेकअप हुआ है हाल ही में किसी से, और आपको लगता है आपकी दुनिया ही उजड़ गयी , सब ख़त्म हो गया, अब कुछ नही बचा जीने के लिए ?

तो मेरे दोस्त ये पोस्ट तुम्हारे लिए ही है | ऐसा नही है कि तुम अकेले हो इस दर्द में , यहा लाखो करोडो लोग ऐसे है जो इस दर्द को झेल रहे है, कुछ इससे निकल गए बच कर कुछ अभी भी फसे हुए है,कुछ ऐसे भी लोग थे जो जिन्दगी छोड़ दिए,जो नहीं लड़ सके इस मुसीबत से | 
जो जिन्दगी छोड़ के चले गये उनके बारे में मुझे कुछ नही कहना , अच्छा या बुरा, मै जज करने करने की क्षमता नही रखता | पर अगर तुम इस पोस्ट तक पहुचे हो तो जरुर इसलिए क्योकि तुम्हारे अन्दर काबिलियत है , तुम  जीना चाहते हो| कम से कम तुम ये तो समझते हो कि तुम्हारे पास एक जिंदगी है जो सिर्फ तुम्हारी है , ना ही उसपे किसी का हक है और ना ही किसी में इतनी क्षमता है कि कोई उसे बर्बाद कर सके|

दोस्त सबसे पहले तो तुम खुद से पुरे मन से स्वीकार करो कि तुम कभी गलत नही थे , ना अब हो ,और खुद को यकीन दिलाओ कि अभी इसी वक्त से तुम खुद को अपने हर पिछले वक्त से बेहतर बनाओगे | तुम वो हो जो की कोई नहीं है और इस बात को सिर्फ पढो सुनो या बोलो मत, इस बात पर अमल करो |  अपने नाम को ब्रांड बनाओ | 

वो शख्श जो आज छोड़ के गया या किसी वजह से छुट गया उसके ख्यालो में उलझने का अब कोई मतलब नही| पर इसका ये मतलब बिलकुल नही कि उसके ख्यालो से भागना शुरू कर दो | सबसे बड़ी गलती लोग यही कर देते है , वो खुद को उसके यादो से पीछा छुडाने का प्रयास करने लगते है | ऐसे में उस शख्श का ख्याल और भी मजबूत होकर पीछा करने लगता है | आने दो ख्यालो को |  ये आज़ाद है , आएंगे ही | पर खुद से बोलो ' आ जाओ देखता हु किसमे इतना दम है कि मुझे रोक सके |' नही इससे ख्याल आना बंद नही होंगे, इससे तुम्हे अपने शक्ति का पता चलेगा |
ब्रेकअप के दर्द से निकलने में सबसे बड़ी मुसीबत तो यह सोच ही होती है की ब्रेकअप मतलब सब कुछ ख़त्म | ऐसा नही है  दोस्त जब तुम ब्रेकअप से ओवर कॉम कर लोगे तो तुम्हे खुद यकीन हो जायेगा कि मेरी बात का क्या मतलब है | सब कुछ मै  अपने अनुभव करके बता रहा हु , कुछ भी हवा में बाते नही है | जो बात तुम्हे कल माननी है वो आज ही मान लो तो ज्यादा बेहतर है |  वो शख्श जो तुम्हारा सब कुछ था, अब वो तुम्हारे साथ नही है , पर फिर भी तुम जिन्दा हो | खुद से पूछो ये बात कि जो तुम्हारा जिन्दगी था अब तुम्हारे साथ नही फिर भी तुम जिन्दा हो,  आखिर हो तो किस मकसद से ? 

दोस्त हर कोई जन्मा है खास मकसद लेकर, खुद से पूछो कि वो मकसद क्या है | उस शख्श के पहले से तुम जी रहे हो, उस शख्श के बाद भी जिन्दा हो, और इस पोस्ट तक पहुचे हो तो जरुर  तुम्हारे पास एक जिन्दगी है जों तुम्हारी है | पहचानो उस जिंदगी को | वो तुम्हारी है , जी लो उसको |

Wednesday, 21 February 2018

fashion clothings for Holi

होली आने वाला है ऐसे में आप भी ढूंढ रहे होंगे कुछ फैशन आइडियाज।  आम तौर पर लोग सफ़ेद कुर्ता पहनना ज्यादा पसंद करते है।  सफ़ेद रंग पे नीले पिले लाल गुलाल, वाह बात ही अलग है उसकी।

  आजकल  युवा कुर्ते से ज्यादा टी शर्ट पहनना पसंद करते है , अगर आप भी इस होली पर कुछ ऐसा ही पहनना चाहते है, और रंगो में घुलकर सबसे अलग दिखना चाहते है तो यहां इस लिंक पर विजिट कर amazon से शॉपिंग कर सकते है, इस होली पर कुछ अलग फैशन अगल लुक्स। यहां आपको 200 से 500 रूपये के रेंज में अच्छे टी शर्ट मिलने वाले है  .  click here amazon.com

Treatment of stomach problems (Piles/constipation) with Yoga and Ayurveda method(Hindi) - Suraj Jaiswal Kabira

बवासीर कुछ दिन पहले बहुत से लोगो द्वारा बवासीर के इलाज के तरीके पूछा जा रहा था। मुझे कई लोगो ने वहां बोला कि इसके लिए सही योग विधि बताऊ। ...